तटबंध के निर्माण में गांव वालों ने व्यापक अनियमितता का लगाया आरोप
तटबंध के निर्माण में गांव वालों ने व्यापक अनियमितता का लगाया आरोप

तटबंध के निर्माण में गांव वालों ने व्यापक अनियमितता का लगाया आरोप

नगांव (असम), 25 जुलाई (हि.स.)। जहां एक और असम के कई जिले बाढ़ से बेहाल हैं, वहीं लोग अपने घर-बार छोड़कर आश्रय स्थलों में रहने को मजबूर हैं। इस बीच नदी के तटबंध की मरम्मत के काम में बड़े पैमाने पर अनियमितता किए जाने का आरोप मोरीगांव जिले में लगाया गया है। राज्य में पहली बाढ़ की दूसरी लहर की वजह से जिला के जुरिया सूतीरपारा इलाके में तबाही मच गयी है। नदी के तटबंध में बड़े-बड़े दरार और गड्ढे देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि धिंग सिलघाट तटबंध के निर्माण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गयी है। रेत और मिट्टी से तटबंध की मरम्मत कर ठेकदारों द्वारा बड़े पैमाने पर पैसों का घोटाला किया गया है। तटबंध कमजोर होने की वजह से धिंग और रूपाहीहाट विधानसभा क्षेत्र के लोग काफी भयभीत हैं। बाढ़ की वजह से जुरिया, सूतिरपार, शीतलामारी बिल, शीतलामारी पथार, चेनीमारी बिल, चेनीमारी इनसी, कालाडूबा, उत्तर कालाडूबा, बरालीमारी आरीमारी सहित लगभग 50 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। स्थानीय गांव वालों ने तटबंध में हो रही व्यापक अनियमितता की जांच करने और तटबंध की सही तरीके से मरम्मत किए जाने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in