ग्वालपारा जाले के उप उपयुक्त जयंत दास ने की खुदकुशी
ग्वालपारा जाले के उप उपयुक्त जयंत दास ने की खुदकुशी

ग्वालपारा जाले के उप उपयुक्त जयंत दास ने की खुदकुशी

ग्वालपारा (असम), 25 सितम्ब (हि.स.)। ग्वालपारा जिला के उप उपायुक्त जयंत दास (45) ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर खुदकुशी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। दास ने फंदे पर लटककर खुदकुशी की है। ज्ञात हो की उप उपायुक्त जयंत दास वर्ष 2002 बैच के एसीएस अधिकारी थे। गत 02 महीना पहले ही ग्वालपारा में उप उपायुक्त के पद पर तैनात हुए थे। उप उपायुक्त जयंत दास का स्थानीय निवास स्थान गुवाहाटी के बिरुबारी में हैं। सूत्रों ने बताया है कि शारीरिक अस्वस्थता की वजह से उन्होंने आत्महत्या की है। उनके पिता भी शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। माना जा रहा है कि वे मानसिक रूप से भी संभवतः परेशान थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही इस मामले की जांच ग्वालपारा जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमिताभ बसुमतारी ने शुरू किया है। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in