ग्वालपाड़ा में आई बाढ़ से 500 परिवार प्रभावित
ग्वालपाड़ा में आई बाढ़ से 500 परिवार प्रभावित

ग्वालपाड़ा में आई बाढ़ से 500 परिवार प्रभावित

ग्वालपाड़ा (असम), 02 जुलाई (हि.स.)। ग्वालपाड़ा जिला में बाढ़ के हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों ने सरकार पर किसी भी प्रकार की मदद नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया है। ग्वालपाड़ा जिले में आई प्रलयंकारी बाढ़ की वजह से लोग सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेने को मजबूर हैं। बाढ़ प्रभावित इलाके में सरकार की ओर से प्रकार की मदद नहीं मिलने की वजह से लोग काफी परेशान हैं। बाढ़ प्रभावित इलाके में कृषक मुक्ति संग्राम समिति की ग्वालपाड़ा जिला के अध्यक्ष आमीनुल हक ने 500 परिवारों के बीच खाने पीने का सामान बांटा। 500 से अधिक बाढ़ प्रभावित लोग ऊंचाई वाले नदी के तटबंध और सरकारी स्कूल आदि में आश्रय लेने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार और स्थानीय विधायक से हर संभव मदद पहुंचाने की गुहार लगाई है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in