गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा के झूठ को उजागर करेगी कांग्रेस
गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा के झूठ को उजागर करेगी कांग्रेस

गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा के झूठ को उजागर करेगी कांग्रेस

गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा के झूठ को उजागर करेगी कांग्रेस गुवाहाटी, 16 सितंबर (हि.स.)। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी को बेनकाब करने का कार्यक्रम असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयार किया गया है। पार्टी द्वारा राज्य के 27711 बूथों पर गांधी जयंती के अवसर पर झंडोत्तोलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्थानीय नागरिकों को लेकर एक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों को यह बताया जाएगा कि किस प्रकार भाजपा की सरकार ने जनता के साथ एक के बाद एक धोखा किया है। इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेश, जिला, ब्लाक से लेकर पंचायत स्तर के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं एवं पार्टी की सभी आनुषंगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से कहा गया है। गांधी जयंती के दिन कांग्रेस लोगों को यह बताएगी कि अच्छे दिन के सपने दिखाकर नरेंद्र मोदी ने किस प्रकार देश भर में लोगों को परेशान किया है। वहीं, कांग्रेस द्वारा इस दौरान राज्य की सर्वानंद सोनोवाल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से भी लोगों को अवगत कराएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां व्यापक पैमाने पर शुरू कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश /अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in