आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

तिनसुकिया (असम), 06 जुलाई (हि.स.)। तिनसुकिया जिला के नींबूगुड़ी चाय बागान में काफी दिनों से दहसत और आतंक का पर्याय बने तेंदुआ को आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तिनसुकिया जिला नींबूगुड़ी चाय बागान के सेक्टर 22 में उक्त तेंदुआ ने काफी आतंक मचा रखा था। जिसके कारण उक्त अंचल के लोगों में भय और आतंक माहौल बना हुआ था। वन विभाग को इसकी शिकायत मिलते ही इलाके में वन विभाग ने एक पिंजरा लगाया था। जिसमें बीती रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। जिसे वन विभाग अपने साथ ले गई। तेंदुआ के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in