असम
ब्रह्मपुत्र नद में डूबा श्रमिक
शोणितपुर (असम), 11 जून (हि.स.)। शोणितपुर जिला के नारायणपुर के बनपुरे जामुगुरी में ब्रह्मपुत्र नद के किनारे जिओ बैग लगाने का काम कर रहा एक श्रमिक शुक्रवार को नद में डूब गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नद के किनारे जिओ बैग में माटी भरकर लाते समय नाव से गिरकर ब्रह्मपुत्र नद में प्रदीप हजारिका (25, माजुली) में डूब गया। घटना के बाद अन्य श्रमिक और स्थानीय लोग नद में डूबे श्रमिक की तलाश शुरू किया, लेकिन श्रमिक का कुछ भी पता नहीं चल पाया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर नारायणपुर राजस्व चक्र अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम नद में डूबे श्रमिक की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक श्रमिक का पता नहीं चल पाया था। गांव के 10 श्रमिकों के साथ नद में डूबा श्रमिक भी काम कर रहा था। हिन्दुस्थान समाचार / असरार/ अरविंद