union-agriculture-minister-distributed-agricultural-machinery
union-agriculture-minister-distributed-agricultural-machinery

केंद्रीय कृषि मंत्री ने वितरित किये कृषि यंत्र

गुवाहाटी, 19 फरवरी (हि.स.)। आत्मनिर्भर गांव को आत्मनिर्भर शील देश बनाने की जरूरत है। इसके लिए छोटे किसानों का समग्र विकास होना आवश्यक है। किसानों को विभिन्न सरकारी प्रकल्पों का लाभ उठाकर अपने विकास के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उपरोक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। ज्ञात हो कि शुक्रवार को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय प्रेक्षागृह में असम कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों को कृषि यंत्र वितरित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में देश की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष है और इसी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय को दोगुना बढ़ाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है। उस लक्ष्य की ओर असम सरकार द्रुत गति से आगे बढ़ रही है। इस कार्यक्रम में शुक्रवार किसान और किसान के गुटों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ ट्रैक्टर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, पावर वेंचर और पावर टिलर वितरित किया गया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम में दरंग जिला के खाटू पटिया में नवनिर्मित पांच हजार मैट्रिक टन शक्ति संपन्न कोल्ड स्टोरेज का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कृषि मंत्री अतुल बोरा भी मौजूद थे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कृषि किस क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कामाख्या प्रसाद तासा ने भी राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर असम सरकार की कृषि विभाग के प्रधान सचिव रमेश प्रसाद के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in