udalguri-wild-elephant-again-took-the-life-of-a-person
udalguri-wild-elephant-again-took-the-life-of-a-person

उदालगुरी : जंगली हाथी ने फिर ली एक व्यक्ति की जान

उदालगुरी (असम), 14 जून (हि.स.)। उदालगुरी जिला में आए दिन जंगली हाथी और इंसान के बीच संघर्ष देखने को मिलता है। ऐसे ही एक घटना सोमवार की सुबह सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला के भेरगांव में जंगली हाथी द्वारा किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान बंदना उरांग (52) के रूप में की गई है। खाद्य की तलाश में बीती रात जंगली हाथियों का एक झुंड भेरगांव डिमाकुची टंकी बस्ती इलाके में घुस आया था। इसी दौरान जंगली हाथी द्वारा किए गए हमले में बंदना की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही की वजह से महिला की जान गई है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in