two-vicious-animal-thieves-arrested
two-vicious-animal-thieves-arrested

दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार

गोलाघाट (असम), 17 फरवरी (हि.स.)। गोलाघाट व जोरहाट जिला के सीमाई इलाके से पुलिस ने बुधवार को दो शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, दोनों चोर लगभग 10 घंटे तक पुलिस को चकमा देते रहे। चोरों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस चौकी की पुलिस टीम लगभग 10 घंटे तक अभियान चलाकर पकड़ने में सफल हुई। बताया गया कि विभिन्न इलाकों से चोरी हुए पशुओं की तलाश में लगभग तीन किमी तक पुलिस और स्थानीय लोग पैदल चलकर तलाशी अभियान चलाया। इसके बावजूद चोरी गये पशुओं का पता नहीं चल पाया। बकलाई, काकडेंगा, जोनाकी इलाके से काफी समय से पशुओं की चोरी हो रही थी। पशु चोरी की कड़ी में बुधवार की तड़के बकलाई कुमार गांव गांव से स्थानीय लोगों ने दो पशु चोर यदू सैकिया और सीमांत गोगोई को पकड़ लिया। सूत्रों ने बताया है कि पकड़े गये दोनों पशु चोर काकडेंगा इलाके से पशु चुराकर वाहन के जरिए बकलाई कुमार गांव के पशु चोर के मास्टर माइंड द्वीजेन बोरा उर्फ नाना के घर आने की जानकारी मिलते ही गांव लोगों ने दोनों चोरों को पकड़ लिया। हालांकि मौके से द्वीजेन फरार होने में सफल हो गया। हालांकि, चुराये गये दोनों पशुओं को पुलिस बरामद नहीं कर पायी। बाद में दोनों चोरों को अपनी कस्टडी में लेकर थाने गयी। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर चोरों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in