two-people-seriously-injured-in-road-accident
two-people-seriously-injured-in-road-accident

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

दक्षिण सालमारा (असम), 24 फरवरी (हि.स.)। दक्षिण सालमारा-मानकचार जिला के सालमारा थाना क्षेत्र के फोकामारी इलाके में हुई एक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात दुकान बंद कर वाजिद अली (38) घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक द्वारा ठोकर मारे जाने से वाजिद अली और बाइक चालक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in