two-dacoits-including-pistol-arrested
two-dacoits-including-pistol-arrested

पिस्तौल समेत दो डकैत गिरफ्तार

नगांव (असम), 27 फरवरी (हि.स.)। नगांव जिला के रुपहीहाट से ईटासाली पुलिस ने दो डकैतों को एक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गत 22 फरवरी को पालसनी में डकैतों के एक दल द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में प्रणब नाथ नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। डकैती और गोलीबारी की घटना में शामिल रियाबूर रहमान और अजीबुर रहमान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों डकैतों के पास से एक 7.65 एमएम की पिस्तौल और चार राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार दोनों डकैतों से सघन पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in