state-bjp-congratulated-the-newly-elected-state-president
state-bjp-congratulated-the-newly-elected-state-president

प्रदेश भाजपा ने दी नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई

गुवाहाटी, 27 जून (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष भवेश कलिता का प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के साथ प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, मोर्चा अध्यक्ष के साथ भाजपा के कई पदाधिकारियों ने स्वागत किया। ज्ञात हो कि नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष कलिता औपचारिक रूप से अपना पदभार संभालेंगे। इस संदर्भ में पार्टी प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने एक ने एक बयान में कहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहा कि भवेश कलिता सन 1991 से एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। रंजीत दास ने कहा कि वे बहुत खुश है कि रंगिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवेश कलिता प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले समय में सभी के सहयोग से पार्टी के संगठनात्मक आधार को मजबूत कर आगे ले जाएंगे। इस अवसर पर भवेश कलिता ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया है। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपनी यात्रा शुरू कर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनकर गौरव अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि एकमात्र भाजपा जैसी आदर्शवान पार्टी है जिसके कारण यह संभव हुआ है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की एकाग्रता और समर्पण के कारण ही आज भाजपा असम में अपनी स्थिति को मजबूत कर पायी है। आगामी दिनों में सभी के सहयोग से ही पार्टी के कामकाज को अधिक निष्ठा के साथ आगे ले जा पाएंगे। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त भवेश कलिता आगामी 29 जून को शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सभा में मुख्यमंत्री व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण करेंगे। रविवार को कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के अधिकारी के साथ सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /देबोजानी/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in