seven-business-establishments-burnt-to-ashes-due-to-fire
seven-business-establishments-burnt-to-ashes-due-to-fire

आग से सात व्यवसायिक प्रतिष्ठान जलकर राख

चराईदेव (असम), 14 मार्च (हि.स.)। चराई देव जिला मुख्यालय शहर सोनारी के निकट असम-नगालैंड के सीमावर्ती नामतोला लाइदेगड़ चाराली इलाके में बीती मध्य रात्रि को अचानक लगी आग में सात व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गये। हादसे में 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान जताया गया है। घटना के अनुसार इलाके निवासी गोपाल ग्वाला के मालिकानाधीन बाजार में शनिवार मध्य रात्रि को अचानक आग लग गयी। हादसे में ग्वाला के घर से सटे उसका होटल भी आग में जलकर राख हो गया। इसके साथ ही नित्यानंद पेगु की गल्ला माल की दुकान, राजू शाह का होटल, राजीव शर्मा का घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान, लक्ष्ण ग्वाला का होटल, नृपेन हजारिका का व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पिंटू सिंह का व्यावसायिक प्रतिष्ठान आग में जलकर राख हो गया। हादसे के दौरान रसोई गैस के तीन सिलिंडरों में विस्फोट हो गया, जिसके चलते आग और तेजी से फैल गयी। आग में राजीव शर्मा नामक व्यक्ति की बाइक भी जल गयी। गनीमत रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। हादसे की जानकारी मिलते ही सोनारी से अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां रवाना हुई, हालांकि रास्ता बेहद खराब होने की वजह से जब तक मौके पर गाड़ियां पहुंचीं तब तक आग में सात व्यवसायिक प्रतिष्ठान जलकर राख हो चुके थे। पुलिस ने रविवार को इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर नुकसान का आंकलन करने में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in