self-help-group-women-put-on-exhibition-of-products-for-sale
self-help-group-women-put-on-exhibition-of-products-for-sale

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बिक्री के लिए उत्पादों की लगायी प्रदर्शनी

नगांव (असम), 08 अप्रैल (हि.स.)। असम प्रदेश ग्रामीण आजीविका अभियान एवं काठियाली विकास क्षेत्र के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादित उत्पादों की प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए गुरुवार से नगांव जिला के कामपुर केंद्रीय अस्पताल स्थित रासलीला मैदान में तीन दिवसीय बोहागी मेला का आयोजन किया गया है। इस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादित सभी उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कम कीमत पर बिहू से संबंधित पिठा आदि की बिक्री की व्यवस्था भी की है। उल्लेखनीय है कि असमिया संस्कृति का प्राण केंद्र के रूप में विख्यात बिहू उत्सव के दौरान राज्य में उत्सव सरीखा माहौल होता है। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते बोहागी बिहू का उत्सव आयोजित नहीं किया जा सका। इस बार राज्य सरकार ने कहा है कि बोहाग बिहू का पालन पूरे परंपरा के साथ किया जाएगा। बिहू के दौरान स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बोहागी मेले का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में कामपुर में बोहागी मेला आयोजित किया गया है। जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in