Rhinoceros reached residential area from Kaziranga causing uproar
Rhinoceros reached residential area from Kaziranga causing uproar

काजीरंगा से रिहायशी इलाके में पहुंचे गैंडे ने मचाया उत्पात

नगांव (असम), 16 जनवरी (हि.स.)। भोजन की तलाश में राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा से जंगली जीव अक्सर निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाते हैं जिसके चलते कई बार इंसानों की जान पर बन आती है। इस कड़ी में काजीरंगा से निकलकर आए एक गैंडे के चलते कलियाबर के जमखला, देउरी सिलाबंधा, बालिटिका आदि इलाकों में आतंक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि गैंडे के सबसे पहले जमखला के विष्णु मंदिर के पास देखा गया था। शनिवार की सुबह प्रातः सैर पर निकले लोगों ने गैंडे को देखा। उन्होंने तुरंत स्थानीय वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंचकर गैंडे को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में खदेड़ने के प्रयास में जुट गयी। इलाके में गैंडे के आने की जानकारी मिलते ही लोगों में आतंक व्याप्त हो गया। गैंडा टहलते हुए देउरी सिलाबंधा और बालिटिका इलाके में घूमते देखा गया। इससे पहले भी कलियाबर के विभिन्न इलाकों में काजीरंगा से आए गैंडों की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। गैंडे को उद्यान में पहुंचाने के लिए वन विभाग टीम लगातार प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक इलाके में ही गैंडा मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के छठे संयोजन इलाके से मंगलवार को एक जंगली भैंसा निकल आया था। भैंसे ने दो व्यक्तियों पर हमला कर उनकी जान ले ली थी जिसके बाद वन विभाग ने गोली चलाकर उसे मारना पड़ा था। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in