rangapara-higher-secondary-school-hockey-training-launched
rangapara-higher-secondary-school-hockey-training-launched

रंगापारा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय हॉकी प्रशिक्षण का शुभारंभ

-असम ओलंपिक हॉकी संस्था ने मुहैया करायी खेल सामग्री शोणितपुर (असम), 05 फरवरी (हि.स.। शोणितपुर जिला के रंगापारा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों में शुक्रवार से विद्यार्थियों का हॉकी प्रशिक्षण का शिविर आरंभ किया गया। ज्ञात हो कि विद्यालय के पूर्व छात्र तथा मुख्य मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सोनोवाल के सचिव तुहिन हजारिका के कोशिश तथा एडवांस मैन ऑफ पीपुल्स ग्रुप के अध्यक्ष उत्पल बर्मन व सचिव राणा हजारिका के प्रयास एवं रंगापारा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के सौजन्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ है। इस मौके पर असम हॉकी ओलंपिक टूर्नामेंट के कार्यकारी अध्यक्ष किशोर जयंत माधव, असम ओलंपिक मेडिकल कंवेनर डॉ कविता मजुमदार, असम ओलंपिक संस्था के महासचिव और कोषाध्यक्ष तपन दास तथा भारतीय खिलाड़ी सुजीत सिंह सेट्ठी आदि अपनी टीम के द्वारा शुक्रवार से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देना प्रारंभ कीया। इस दौरान स्कूल की ओर से हॉकी संस्था के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। असम ओलंपिक हॉकी टीम के कार्यकारी अध्यक्ष ने विद्यार्थियों अच्छे भविष्य और बेहतर करियर के लिए पढ़ाई के साथ ही खेल को भी उतना ही महत्व देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों में सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि, लड़कियां भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कोई भी व्यक्ति अचानक ही खेल खेलना शुरू नहीं करता है बल्कि, वह अपने विद्यार्थी जीवन से प्रेरित होकर और निरंतर अभ्यास से ही एक दिन खेल में कुछ बड़ा करता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय धावक हीमा दास का उदाहरण दिया। इस मौके पर विद्यार्थियों को असम हॉकी टीम के द्वारा हॉकी, बॉल, हेलमेट, गोलकीपर की सामग्री समेत अन्य सामग्रियां मुहैया कराई गयी। इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल मोहन गोस्वामी ने पूर्व छात्र तुहिन हजारिका और असम हॉकी टीम के सभी सदस्यों को आभार ज्ञापित किया। हिन्दुस्थान समाचार/ जयकिशोर/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in