rajasthan-foundation-engaged-in-uniting-migrant-rajasthanis
rajasthan-foundation-engaged-in-uniting-migrant-rajasthanis

प्रवासी राजस्थानियों को एकजुट करने में जुटा राजस्थान फाउंडेशन

गुवाहाटी, 31 मार्च (हि.स.)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 2001 में पहली बार प्रवासी राजस्थानियों का एक सम्मेलन आयोजित करने का अभिनव कदम उठाया था। सम्मेलन के बाद प्रवासियों को एकजुट करने के उद्देश्य से राजस्थान फाउंडेशन का गठन किया गया, जो देश और विदेशों में बसे राजस्थानियों को एकजुट करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस कड़ी में फाउंडेशन के नेतृत्व में गुवाहाटी के फैंसी बाजार स्थित महावीर स्थल पर गुरुवार को एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव ने बुधवार को मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत असम में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में राजस्थान फाउंडेशन के प्रयासों से असम में बसे प्रवासी राजस्थानियों को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराकर गैर राजनीतिक विषयों पर चर्चा करने का एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को एकजुट करना राजस्थान फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पूरे देश में पहला ऐसा राज्य है जिसने प्रवासियों के लिए सम्मेलन आयोजित किया था। उस अधिवेशन में लंदन, अमेरिका आदि विदेशों के अलावा कोलकाता, बेंगलुरु सहित देश के अन्य राज्यों से लोग काफी संख्या में शामिल हुए थे। इसी अधिवेशन में राजस्थान फाउंडेशन का गठन हुआ था। इसका उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों उसे निरंतर संपर्क बनाना था। उन्होंने बताया कि असम के चुनावी दौरे पर आए मुख्यमंत्री गहलोत को प्रवासी राजस्थानी उसे मिलाने की चर्चा की गई क्योंकि, मुख्यमंत्री गहलोत का फाउंडेशन के चेयरमैन के नाते प्रवासियों से विशेष विशेष लगाव रहा है। श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटन के बारे में राजस्थान को पूरी दुनिया जानती है लेकिन अब भविष्य में उद्योग धंधों के क्षेत्र में भी राजस्थान में कई नई संभावनाओं को तलाशा गया है। उनका लाभ प्रवासियों को भी मिले यह भी फाउंडेशन का एक उद्देश्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि गुरुवार की शाम पांच बजे फैंसी बाजार के महावीर स्थल पर प्रवासी राजस्थानियों के साथ मुख्यमंत्री की मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित है। यह प्रवासियों का सामाजिक व गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। इसमें प्रवासियों के हितों की ही बात होगी। इस कार्यक्रम में प्रवासी विभिन्न संगठनों के द्वारा मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत के साथ असम प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह, राजस्थान के मंत्री बीडी कल्ला और गोविंद डोटासरा भी मौजूद रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in