असम
भोगाली बिहू की तैयारियां जोरों पर
बिश्वनाथ (असम), 12 जनवरी (हि.स.)। राज्य में भोगली बिहू की तैयारियां अंतिम चरण में है। घर में महिलाएं विभिन्न प्रकार का पकवान बनाने में व्यस्त हैं। वहीं गांव के युवा खेतों में मेजी और भेला घर बनाने में व्यस्त हैं। बिश्वनाथ जिला के बिश्वनाथ चाराली बोरो गांव में असमिया, आदिवासी सभी लोग एक साथ मिलकर भोगली बिहू मनाने के लिए तीन मंजिला भेला का निर्माण किया है। उरूका की रात भेला घर में सभी एक साथ मिलकर भोजन ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि भोगाली बिहू के अवसर पर जहां विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर लोग खाते हैं। वहीं अपने दोस्त-मित्र, रिश्तेदारों को आमंत्रित कर इस त्यौहार की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in