postgraduate-student-institution-election-concluded-in-gov
postgraduate-student-institution-election-concluded-in-gov

गौविवि में स्नातकोत्तर छात्र संस्था का चुनाव संपन्न

गुवाहाटी, 25 फरवरी (हि.स.)। गौहाटी विश्वविद्यालय (गौविवि) के स्नातकोत्तर छात्र संस्था के चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को संपन्न हो गया। चुनाव के चलते विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव स सरीखा माहौल बन गया था। ढोल, पेपा (स्थानीय वाद्य यंत्र) और बांसुरी की धुन से पूरा विश्वविद्यालय परिसर मुखरित हो उठा। सुबह से ही एक-एक छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के परिसर में मतदान करने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020-21 के स्नातकोत्तर छात्र संस्था के चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को आयोजित किया गया था। कोविड संक्रमण के कारण गौविवि का चुनाव काफी समय तक स्थगित रहा। जिसके कारण इस बार, स्नातकोत्तर छात्र संस्था के चुनाव कुछ देर से आयोजित किया गया है। गौविवि में सुबह 09.30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। स्नातकोत्तर छात्र संस्था के चुनाव में 14 पदों के लिए 32 प्रार्थियों ने प्रतिद्वंदिता की। कुल तीन हज़ार से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में गौविवि के परिसर में ढोल, पेपा लेकर छात्र-छात्राओं को उम्मीदवारों का समर्थन करते देखा गया। आसू, एबीवीपी, एनएसयूआई, छात्र मुक्ति समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को इस चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in