असम
पिता की हत्या कर फरार दोनों बेटों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कामरूप (असम), 30 अप्रैल (हि.स.)। ड्रग्स के लिए अपने पिता की हत्या करने के आरोप में फरार दोनों पुत्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 24 अप्रैल को हाजो के देहरकूरीहात में नशे के आदि रहमान और अब्दुल कादिर ने अपने पिता अब्दुल जलील की बड़ी बेरहमी से लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दिया था। घटना के बाद से ही दोनों फरार हो गए थे। दोनों आरोपितों को बीते रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार दोनों हत्यारों से सघन पूछताछ कर रही है। हिदुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद