पोबितोरा अभयारण्य का ज्यादातर हिस्सा बाढ़ में डूबा
पोबितोरा अभयारण्य का ज्यादातर हिस्सा बाढ़ में डूबा

पोबितोरा अभयारण्य का ज्यादातर हिस्सा बाढ़ में डूबा

मोरिगांव (असम), 25 जुलाई (हि.स.)। मोरीगांव जिला के पोबितोरा अभयारण्य का ज्यादातर हिस्सा पूरी तरह बाढ़ में डूब गया है। जिसकी वजह से अभयारण्य के गैंडे, जंगली भैंस आदि जानवर रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। ब्रह्मपुत्र समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से अभयारण्य पूरी तरह पानी में डूब गया है। अभयारण्य के अंदर जानवरों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाए गए 16 वन शिविर पूरी तरह बाढ़ में डूबे हुए हैं। चार वन शिविरों से वन कर्मी अभयावरण्य के जानवरों को सुरक्षा प्रदान करने में लगे हुए हैं। बाढ़ की वजह से अब तक तीन जानवरों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि, एक जंगली भैंस और एक जंगली सुअर अभयारण्य से बाहर निकल गया, जिसको लोगों द्वारा मार दिया गया है। वन कर्मी अभयारण्य के अंदर जानवरों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार नाव के जरिए गश्त लगा रहे हैं। वहीं वन कर्मी चार वन शिविर से अभयारण्य के जानवरों पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in