ongc39s-oil-well-caught-fire
ongc39s-oil-well-caught-fire

ओएनजीसी के तेल कुएं में लगी आग

गोलाघाट (असम), 04 फरवरी (हि.स.)। गोलाघाट जिला के बेबेजिया स्थित ओएनजीसी के तेल कुएं में आग लगने की घटना सामने आई है। जिसके चलते इलाके में दहशत व्याप्त है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ओएनजीसी तेल कुएं में आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम और ओएनजीसी के आला अधिकारी आग पर समय रहते नियंत्रण कर लिया। हालांकि, आग किन कारणों से लगी है इसकी जानकारी अभी ओएनजीसी की तरफ से सार्वजनिक नहीं की गई है। घटना की जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि तिनसुकिया के बाघजान में गैस रिसाव के बाद लगी आग के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, काफी घर और संपत्ति आग में जलकर खाक हो गयी थी। यही कारण है कि आग की खबर फैलते ही लोगों में डर व्यप्त हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in