non-cooperation-movement-of-nagaon-district-administration-employees-association-on-various-demands
non-cooperation-movement-of-nagaon-district-administration-employees-association-on-various-demands

विभिन्न मांगों को लेकर नगांव जिला प्रशासन कर्मचारियों संस्था का असहयोग आंदोलन

नगांव (असम), 20 फरवरी (हि.स.)। नगांव जिला प्रशासन कर्मचारी संस्था अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाते आ रहा है। इसी कड़ी में दस मांगों को लेकर प्रशासन कर्माचारी संस्था ने असहयोग आंदोलन शुरू किया है। दो दिवसीय असहयोग आंदोलन का शनिवार को आखिरी दिन था। पुरानी पेंशन नीति को बहाल रखने, जिला उपायुक्त कार्यालय में तीन और पदों पर नये सिरे से नियुक्ति देने, सरकार द्वारा बंद की गई बोनस व्यवस्था को फिर से चालू करने सहित दस मांगों को लेकर नगांव जिला प्रशासन कर्माचारी संस्था काफी लंबे समय से आवाज उठाती आ रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in