काजीरंगा के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल जमाव में आई कमी
काजीरंगा के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल जमाव में आई कमी

काजीरंगा के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल जमाव में आई कमी

गोलाघाट (असम), 14 जुलाई (हि.स.)। गोलाघाट जिला के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर बाढ़ के चलते जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मंगलवार को उसमें धीरे-धीरे कमी होने के बाद वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल जमाव की वजह से सोमवार से छोटे वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। जिसे मंगलवार को बोकाखात महकमा प्रशासन के आदेश के बाद खोल दिया गया है। हालांकि, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 80 फीसद हिस्सा बाढ़ में पूरी तरह से जलमग्न है। उद्यान के जंगली जीव पड़ोसी जिला कार्बी आंग्लांग के ऊंचाई वाली पहाड़ों की ओर पलायन कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर कार्बी पहाड़ की ओर जाने वाले जीव जंतुओं की सुरक्षा के लिए वन विभाग 24 घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगरानी कर रहा है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने के दौरान जंगली जीवों की कई बार वाहनों की चपेट में आने के चलते मौत हो जाती है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in