mp-saikia-inaugurated-the-construction-work-of-rabha-cultural-complex
mp-saikia-inaugurated-the-construction-work-of-rabha-cultural-complex

राभा सांस्कृतिक परिसर के निर्माण कार्य का सांसद सैकिया ने किया उद्घाटन

उदालगुरी (असम), 17 जून (हि.स.)। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मंगलदै लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिलीप सैकिया ने पानेरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टंगला कुकुराकाटा में नॉर्थ ईस्ट काउंसिल (एनईसी) की 2020-21 पूंजी से निर्मित होने वाले राभा सांस्कृतिक परिसर का उद्घाटन किया। सांसद ने इस मौके पर कहा कि 90 लाख रुपये की पूंजी से भवन बनाने से राभा समाज के भाई-बहनों की भाषा, साहित्य, संस्कृति के विकास और प्रशिक्षण के क्षेत्र को काफी लाभ होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चुनाव संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुसार जल्द ही राभा विकास परिषद का गठन किया जाएगा। बैठक में उदालगुड़ी जिला के भाजपा अध्यक्ष कार्तिक बोडो, पूर्व राज्यसभा सांसद शांतियास कुजुर, राभा विकास मांग समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत राभा और प्रफुल्ल राभा के साथ ही स्थानीय काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in