मुख्यमंत्री ने कुंडील नदी पर बने पुल का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने कुंडील नदी पर बने पुल का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कुंडील नदी पर बने पुल का लिया जायजा

तिनसुकिया (असम), 31 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को तिनसुकिया जिला के सदिया स्थित असम-अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने वाले कुंडील नदी पर बने पुल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। वही कुंडील नदी की बाढ़ से उत्पन्न भयावह तट कटाव की रोकथाम करने हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए जा रहे तटबंध का भी जायजा लिया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सदिया के विधायक बोलिन चेतिया, मार्घेरिटा के विधायक भाष्कर शर्मा, डिगबोई के विधायक सुरेन फुकन सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि बाढ़ के कारण लगातर हो रहे तट कटाव से कुंडील नदी ने अपना आकर बदलते हुए भयावह रूप धारण कर लिया है। जिसके कारण कुंडील नदी पर बने पुल और असम-अरुणाचल को जोड़ने वाली सड़क को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इस भयावह परिस्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग को कुंडील नदी के ऊपर बने पुल को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी दी थी। जिसके चलते कुंडील नदी के तट कटाव को रोकने के लिए तटबंध बनाने का निर्देश दिया था। जिसका जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे थे। तटबंध निर्माण कार्य को देखकर मुख्यमंत्री संतुष्टी जताई। उन्होंने इस कार्य में लगे असम के जल संसाधन विभाग और नवयुग कंपनी के अधिकारियों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in