minister-dr-vishwasharma-inaugurated-treasury-office-in-guwahati
minister-dr-vishwasharma-inaugurated-treasury-office-in-guwahati

मंत्री डॉ विश्वशर्मा ने गुवाहाटी में कोषागार कार्यालय का किया उद्घाटन

गुवाहाटी, 24 फरवरी (हि.स.)। असम के पीडब्ल्यूडी, वित्त और स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने बुधवार की सुबह गुवाहाटी के चांदमारी कॉलोनी में न्यू गुवाहाटी कोषागार कार्यालय का उद्घाटन किया। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह कार्यालय वास्तव में खराब स्थिति में था। इसलिए, लगभग 02 करोड़ रुपये की लागत से इस नए ट्रेजरी कार्यालय का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में कई उप-कोषागार कार्यालयों का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही कहा कि यहां पर सेवाएं भी अब रूपांतरित हो गई हैं। चूंकि, अब कम्प्यूटरीकृत प्रणाली का उपयोग किया जाएगा, कुल प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित हो गई है। इस मौके पर कोषागार के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कोषागार के नये कार्यालय के बन जाने से सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से और पहले तेज गति से संचालित हो पाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in