बाढ़ पीड़ितों की सेवार्थ आगे आया लायंस क्लब ऑफ नगांव
बाढ़ पीड़ितों की सेवार्थ आगे आया लायंस क्लब ऑफ नगांव

बाढ़ पीड़ितों की सेवार्थ आगे आया लायंस क्लब ऑफ नगांव

नगांव (असम), 01 जुलाई (हि.स.)। लायंस क्लब ऑफ नगांव ने अपने मोटो 'वी सर्व' को चरितार्थ करते हुए और अपनी सामाजिक सेवा के प्रतिबद्धता को निभाते हुए शनिवार को जिला के कामपुर सर्कल के कलाईखोवा गांव में आयोजित मेगा बाढ़ राहत शिविर में 300 परिवारों को बाढ़ सहायता सामग्री प्रदान की। नगांव जिला उपायुक्त जादव सैकिया की सहमति एवं कामपुर सर्कल की सीओ संगीता बरठाकुर की सलाह पर कलाईखोवा गांव का चयन किया गया। राहत शिविर में कलाईखोवा के गांव के मुखिया दिलीप सैकिया एवं वार्ड मेंबर्स का भी पूरा सहयोग मिला। कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत शंकर वर्मा के सौजन्य से 2000 मास्क का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन सामग्री की 300 पैकेट वितरित किए गए। पैकेट में चावल, दाल, आलू, नमक, सरसों तेल, बिस्कुट और नहाने का साबुन बाढ़ पीड़ितों को प्रदान किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष प्रलय साहा, सचिव अजय मित्तल, कोषाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया, उपाध्यक्ष मालचंद अग्रवाल व सदस्य भी मौजेत थे। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in