बाढ़ के चलते काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 137 जीवों की मौत
बाढ़ के चलते काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 137 जीवों की मौत

बाढ़ के चलते काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 137 जीवों की मौत

गोलाघाट (असम), 28 जुलाई (हि.स.)। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ के हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हालांकि, उद्यान में जंगली जीवोंके मरने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बाढ़ की वजह से इस वर्ष 14 गैंडे समेत 137 वन्य प्राणियों की मौत हो चुकी है। जिसमें 101 हिरण, 05 जंगली भैंस, 08 जंगली सुअर, एक अन्य प्रजाति के हिरण की मौत हो चुकी है। सूत्रों ने बताया है कि पानी में डूबने की वजह से 76 वन्य जीवों की मौत हुई है। वही राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के चपेट में आने से 19 जंतुओं की मौत हुई है। फिलहाल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 65 फीसद इलाका बाढ़ में डूबा हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in