काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बाढ़ में सुधार
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बाढ़ में सुधार

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बाढ़ में सुधार

गोलाघाट (असम), 20 जुलाई (हि.स.)। बरसात के बाद ब्रह्मपुत्र नद सहित अन्य कई नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा में बाढ़ का पानी घुस आया था। हालांकि, बाढ़ में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बावजूद राष्ट्रीय उद्यान का अभी भी 80 फीसद क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। राष्ट्रीय उद्यान के ज्यादातर जानवर सुरक्षित स्थल की ओर पलायन कर चुके है। जबकि, कुछ जानवर उद्यान के हाइलैंड पर आश्रय लिए हुए हैं। वर्तमान में धीरे-धीरे राष्ट्रीय उद्यान में घुसा बाढ़ का पानी कम होने लगा है। बाढ़ की वजह से राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा में 9 गैंडे समेत 108 जानवरों की मौत हो चुकी है। 108 जानवरों में से 60 जानवर की मौत बाढ़ के पानी में डूबने की वजह से हुई है। जबकि 15 जानवर सुरक्षित स्थल की ओर जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने की वजह से वाहनों की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वहीं 16 जानवरों की अन्य कारणों से मृत्यु हुई है। जबकि 08 गैंडों की मौत बाढ़ में डूबने से हुई है तथा एक गैंडे की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है। ज्ञात हो कि सोमवार को असम के स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा और कृषि मंत्री अतुल बोरा ने राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। वहीं मुख्यमंत्री भी काजीरंगा की बाढ़ का जायजा ले चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in