karbi-anglong-miscreants-vandalized-jenkha-police-post
karbi-anglong-miscreants-vandalized-jenkha-police-post

कार्बी आंग्लांगः उपद्रवियों ने जेंखा पुलिस चौकी में की तोड़फोड़

पश्चिम कार्बी आंग्लांग (असम), 08 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम कार्बी आंग्लांग जिला के जेंखा पुलिस चौकी में उपद्रवी तत्वों ने बीती रात जमकर तोड़फोड़ की है। जानकारी के अनुसार नाराज लोगों ने रविवार रात पुलिस चौकी और एक वाहन को हमलाकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग किया। पुलिस ने इस संबंध में कोई भी बयान नहीं दिया है। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी व्याप्त है। घटना में कम से कम नौ पुलिस अधिकारी घायल हो गए। अज्ञात उपद्रवियों द्वारा कई पेट्रोलिंग वाहनों और फर्नीचर को भी नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने घटना के बाद इस मामले में हमलावरों के विरुद्ध अभियान तेज किया है। खबर लिखे जाने तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सूचना के मुताबिक इलाके से पुलिस ने उपद्रव मचाने वाले एक शराबी युवक को हिरासत में लिया था। इसके विरोध में नाराज लोगों क समूह ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। घटना के दौरान कम से कम 9 ऑन-ड्यूटी पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस चौकी में उपद्रवियों ने आग भी लगा दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in