inauguration-of-various-programs-of-animal-husbandry-department-in-khanapara
inauguration-of-various-programs-of-animal-husbandry-department-in-khanapara

खानापारा में पशुपालन विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ

गुवाहाटी, 19 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित सरकार ने राज्य में पशुपालन क्षेत्र के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके मद्देनजर कृषि मंत्री अतुल बोरा ने शुक्रवार को खानापारा में स्थित कृत्रिम प्रजनन प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी। इसके साथ एक नाइट्रोजन परिभाषित टैंकर का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया। कृषि मंत्री अतुल बोरा ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पशुधन क्षेत्रों को और विकसित करने के लिए खानापारा परिसर में एक राष्ट्रीय स्तर का एक संस्थान स्थापित करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि कुछ निष्क्रिय संगठनों को पुनर्जीवित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। भारत सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन प्रकल्प के तहत 8.56 कोरोड़ रुपये खर्च कर निर्मित क्षेत्रीय कृत्रिम प्रजनन प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी गयी है। अपने संबोधन में अतुल बोरा ने कहा कि यह संस्थान पूरे पूर्वोत्तर के गौपालको को लाभान्वित करेगा। यहां पर प्रशिक्षण पूरा कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कृत्रिम गो प्रजनन कर्मचारियों को एक टेबलेट प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत एक हजार कृत्रिम प्रजनन कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बीच 489 शिक्षार्थी अपना प्रशिक्षण समाप्त कर काम कर रहे है और दो सौ शिक्षार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में महिला सबलीकरण पर विशेष से जोर दिया गया है। इस कार्यक्रम पर विभागीय आयुक्त सचिव श्याम जगन्नाथन ने पशुपालन के क्षेत्र में शुरू किये गये विभिन्न कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इसमें विभागीय उन्नयन विभाग के संचालक उत्पल शर्मा, एनडीटीवी के कार्यकारी संचालक मीनेश शाह के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा कर्मचारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in