असम
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
नगांव (असम), 14 जनवरी (हि.स.)। नगांव जिला के जाजरी थानांतर्गत इलाके में एक महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दफनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि थाना क्षेत्र के जाजरी इलाके में एक महिला की हत्या कर घर के पीछे गड्डा खोदकर दफनाने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव गड्ढे बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। महिला की हत्या और उसे दफनाने के पीछे मृतका के पति किरण कलिता का हाथ होने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर पुलिस ने मृत महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in