hundreds-of-congressmen-from-dispur-vis-region-join-bjp
hundreds-of-congressmen-from-dispur-vis-region-join-bjp

दिसपुर विस क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसी भाजपा में शामिल

गुवाहाटी, 09 फरवरी (हि.स.)। आहूत असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनेता व कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जोरों पर है। इस कड़ी में राजधानी के दिसपुर विधानसभा क्षेत्र के डिमिया मंडल भाजपा कमेटी के सौजन्य से मंगलवार को डिमोरिया इलाके के 300 से अधिक कांग्रेसी स्थानीय नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गये। प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत कुमार दास की उपस्थिति में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गये। ज्ञात हो कि डिमोरिया गांव पंचायत समवाय समिति के अध्य़क्ष यादव वैश्य, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता राजेन भराली और रिम्पी मेधी के नेतृत्व में खेत्री, धोपगुरी, टोपातली और मलयबारी गांव पंचायत के 300 से अधिक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का जयंत दास ने पार्टी में सभी का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि पार्टी में शामिल होने के लिए आयोजित कार्यक्रम के साथ ही एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। डिमोरिया मंडल भाजपा अध्यक्ष उदय कुमार मजुमदार ने स्वागत भाषण दिया। वहीं जनसभा में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी समिति के सदस्य रितुपर्ण डेका, डिमोरिया आंचलिक पंचायत अध्यक्ष प्राणजीत चौधरी आदि नेता आदि मौजूद थे। मंगलवार को आयोजित भारी संख्या में भाजपा में शामिल होने वाले कार्यक्रम से कांग्रेस पार्टी को बड़ा धक्का लगा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस इलाके में शून्य हो जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in