House burnt to ashes, domesticated cattle and birds die due to fire
House burnt to ashes, domesticated cattle and birds die due to fire

आग लगने से घर जलकर राख, पालतू मवेशी और पक्षियों की मौत

बिश्वनाथ (असम), 15 जनवरी (हि.स.)। असम-अरुणाचल प्रदेश के सीमाई बिश्वनाथ जिला के गोहपुर राजगड़ सत्रंग नेपाली गांव में शुक्रवार तड़के लगभग 03 बजे अचानक लगी आग में एक घर जलकर राख हो गया। घर के अंदर मौजूद पालतू पशु भी आग में जल गये। हादसे के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सत्रंग नेपाली गांव निवासी कृष्ण छेत्री नामक व्यक्ति के घर में शुक्रवार की तड़के अचानक आग गयी। हादस में छेत्री का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घर के अंदर मौजूद बकरी, बत्तख, मुर्गी आदि भी आग में जलकर राख हो गये। सूत्रों ने बताया है कि आग में घर के अंदर रखा चावल व पिता के आद्यश्राद्ध आयोजन के लिए खरीद कर लायी गयी सामग्री भी जल गयी। ग्रामीणों के अनुसार आग शार्ट सर्किट की वजह से लगने का अनुमान है। हादसे के दौरान रसोई गैस का सिलिंडर भी फट गया, जिसकी वजह से आग और भी विकराल हो गयी। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सूचना दिये जाने के बावजूद दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पायीं और ग्रामीणों ने ही अपने स्तर पर आग पर काबू पाया। हादसे में कृष्ण छेत्री का परिवार जलने से बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। साथ ही नुकसान का आंकलन करने की कोशिश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in