पत्नी की प्राथमिकी पर होमगार्ड जवान गिरफ्तार

पत्नी की प्राथमिकी पर होमगार्ड जवान गिरफ्तार
पत्नी की प्राथमिकी पर होमगार्ड जवान गिरफ्तार

गोलाघाट (असम), 08 जुलाई (हि.स.)। गोलाघाट जिला के बोकाखात थाने में एक महिला पति के विरुद्ध दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया है। होमगार्ड जवान के पास से पुलिस ने कई वन्य जीवों के अंग बरामद किया है।

आरोपों के अनुसार बोकाखात के पानबारी गांव निवासी दुलाल दलै नामक होमगार्ड का जवान काफी समय अपनी पत्नी ललिता दलै को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता आ रहा था। इस बीच बुधवार को ललिता ने पति के विरुद्ध बोकाखात थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी। साथ ही पति के घर में छुपाकर रखे गये वन्य जीवों के अंग को भी पुलिस को सौंप दिया।

ललिता ने पुलिस को बताया कि उसका पति वन्य जीवों के अंगों को काफी समय से छिपाकर रखते आ रहा था। पत्नी द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के तहत पुलिस ने दुलाल को गिरफ्तार कर वन्य प्राणियों के अंगों के साथ ही उसे पूर्व असम वन्यप्राणी संमडल विभाग को वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के लिए सौंप दिया।

दुलाल दलै लंबे समय से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात था। वन विभाग ने भी दुलाल के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उससे पूछताछ आरंभ किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in