gaurav-gogoi-will-answer-my-son--dr-vishwasharma
gaurav-gogoi-will-answer-my-son--dr-vishwasharma

गौरव गोगोई का उत्तर मेरा पुत्र देगा- डॉ विश्वशर्मा

-कांग्रेस के वोट का विभाजन करेगी एजेपी और राइजर दल गुवाहाटी, 30 जनवरी (हि.स.)। राज्य में भाजपा नेता व नार्थ ईस्टे डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) संयोजक डॉ हिमंत विश्वशर्मा अपने राजनीतिक बयानों से विरोधियों की बोलती बंद करने के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में शनिवार को उन्होंने एक राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मीडिया द्वारा पूछे गये सवाल का उत्तर में कुछ इस अंदाज में दिया, जिसको सुनकर राजनीति में हलचल मचना लाजिमी थी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खेमे के सबसे अहम नेता गौरव गोगोई द्वारा डॉ हिमंत विश्वशर्मा को लेकर सवाल पूछे गये थे। इस संबंध में शनिवार को जब मीडिया ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा, मैं गौरव गोगोई का कोई उत्तर नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि गौरव एक छोटा लड़का है। मैं उनके पिता के साथ जो बातें करनी थी, वह मैंने की। अब गौरव के सवाल का उत्तर मेरा लड़का देगा। हालांकि, उन्होंने ये बातें बेहद राजनीतिक अंदाज में जरूर दिया, लेकिन इससे यह सवाल खड़ा हो गया कि क्या उनका पुत्र अब राजनीति में आने वाला है क्या। डॉ विश्वशर्मा के इस उत्तर को सुनते ही मीडिया ने तुरंत सवाल किया कि क्या उनका पुत्र राजनीति में आएगा। इसके उत्तर में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पुत्र राजनीति में नहीं आएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में भाजपा सोच समझकर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्वाधीन महागठबंधन को केवल अल्पसंख्यकों का ही वोट मिलेगा। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा कि उन्हें मियां का वोट नहीं चाहिए। मियां से उनका तात्पर्य बांग्लादेशी अवैध घुसपैठिये मुस्लमानों से था। भाजपा नेता डॉ विश्वशर्मा ने भाजपा के सभी विरोधी दलों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि मैं अजित भुइंया के मत से अकमत हूं। सभी भाजपा विरोधी दलों को एकजुट होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर जनता उन्हें भाजपा की बी टीम कहना शुरू कर देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य को नव गठित दो राजनीतिक दल राइजर दल और असम जातिय परिषद (एजीपी) कांग्रेस पार्टी का ही वोट काटेंगी। उन्होंने इशारा साफ तौर पर था कि इस बार के चुनावों में सभी विपक्षी पार्टियां अल्पसंख्यक वोटों के लिए चुनाव लड़ रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in