frontier-headquarters-csub-guwahati-celebrates-world-environment-day
frontier-headquarters-csub-guwahati-celebrates-world-environment-day

फ्रंटियर मुख्यालय सीसुब गुवाहाटी ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

गुवाहाटी, 05 जून (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (सीसुब), गुवाहाटी फ्रंटियर मुख्यालय के साथ-साथ सेक्टर और इसके अधीन वाहिनियों द्वारा जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण से संबंधित समस्याओं की पहचान और जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस हर साल पांच जून को दुनिया भर में प्रकृति और पर्यावरण के महत्व को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम है ’ईको सिस्टम रिस्टोरेशन’। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों को प्रकृति के महत्व के बारे में याद दिलाने के लिए सीसुब फ्रंटियर मुख्यालय, गुवाहाटी की सीमा प्रहरियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोरोना वायरस के प्रकोप और लोगों के घर के अंदर सीमित होने से, पर्यावरण और धरती को थोड़ा फायदा हुआ है। कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन के बीच मानवीय गतिविधियों की अनुपस्थिति में, प्रकृति को स्वयं को साफ करने और अपने स्थान को पुनः प्राप्त करने का समय मिल रहा है। इस विशेष अवसर पर सीमा प्रहरियों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें फलदार वृक्षों के पौधे और छायादार वृक्षों के पौधे लगाये गये। इनके साथ ही साथ बीएसएफ परिसर की सफाई की गयी और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सीसुब गुवाहाटी फ्रंटियर के महानिरीक्षक संजय सिंह गहलोत ने पौधारोपण कर इस अभियान की “शुरूआत की, जिसमें बीएसएफ, प्रथम वाहिनी एनडीआरएफ और संयुक्त अस्पताल पटगांव, गुवाहाटी के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, अन्य रैंकों एवं बावा सदस्याओं ने भाग लिया और विभिन्न फल देने वाले कुल 250 पौधे और छायादार वृक्षों के पौधे भी लगाए गए। संजय सिंह गहलोत ने मेगा प्लांटेशन ड्राइव के दौरान सीमा प्रहरियों को संबोधित करते हुए उन्हें वनस्पतियों के महत्व के बारे में याद दिलाया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने का मतलब है पूरी जीवन प्रणाली का पोषण करना और हमें लगाए गए पौधों को जीवित रख कर अपने पर्यावरण को हरा-भरा रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक सीमा प्रहरियों से अपने सहयोगियों और उनके परिवारों को इस विचार को व्यक्त करने और समझाने का आग्रह किया। इस अवसर पर सीमा प्रहरियों ने पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ लड़ने की प्रतिज्ञा भी ली। इसके अतिरिक्त सीसुब फ्रंटियर मुख्यालय गुवाहाटी के अधीन सेक्टर मुख्यालयों और वाहिनियों मे भी विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बल के अन्य रैंक ने भी भाग लिया और कुल मिलाकर 1225 पौधे लगाए गए। सीसुब गुवाहाटी फ्रंटियर ने इस मौसम में 5,000 पौधे़ लगाने की योजना बनाई है। सीसुब राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in