former-cm-sonowal-discusses-with-bjp-officials
former-cm-sonowal-discusses-with-bjp-officials

पूर्व सीएम सोनोवाल ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ की चर्चा

गुवाहाटी, 20 मई (हि.स.)। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गुरुवार को गुवाहाटी में असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास और पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान प्रदेश में पार्टी की भावी योजनाओं पर चर्चा हुई और कोविड-19 महामारी की इस जटिल स्थिति में पार्टी की ओर से सहयोग और आवश्यक सहायता दिये जाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और असम सरकार के मंत्री रंजीत कुमार दास और मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा के राजनीतिक सचिव जयंत मल्ल बरूवा को सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in