fire-in-school-kitchen-loss-of-millions
fire-in-school-kitchen-loss-of-millions

स्कूल के रसोई घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

कोकराझार (असम), 22 जनवरी (हि.स.)। कोकराझार जिला के श्रीरामपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय का रसोईघर आग में जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तड़के श्रीरामपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के रसोईघर घर में आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग बुझाए जाने तक रसोईघर पूरी तरह जल चुका था। रसोई घर में रखा मध्यान भोजन सहित अन्य सामग्री पूरी तरह जल गी। हादसे में लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in