driver-and-passerby-injured-by-high-speed-vehicle
driver-and-passerby-injured-by-high-speed-vehicle

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से चालक और राहगीर घायल

गुवाहाटी, 25 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाका खेत्री थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर गुरुवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक छात्र और कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर तेज रफ्तार डस्टर कार (एएस-05ई-9084) द्वारा ठोकर मारे जाने से परीक्षा देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से पैदल जा रहा देवशीष बरुवा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार पलट गयी। जिसके चलते कार चालक पिकलू डेका भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र के परिजनों की मदद से उसे गंभीर अवस्था में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि वाहन चालक को खेत्री चिकित्सालय में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर उसे भी चिकित्सा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in