dr-himanta-translated-amit-shah39s-biography-released
dr-himanta-translated-amit-shah39s-biography-released

डॉ हिमंत अनुवादित अमित शाह की बॉयोग्राफी का विमोचन

गुवाहाटी, 08 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जीवनी पर आधारित पुस्तक के असमिया संस्करण 'अमित शाह आरू आगामी बीजेपी' का सोमवार को विमोचन किया गया। इस पुस्तक का अनुवाद असम के स्वास्थ्य, वित्त, शिक्षा आदि मामलों के मंत्री व नेडा के संयोजक डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने अंग्रेजी से असमिया में किया है। सोमवार को गुवाहाटी के होटल ताज विवांता में आयोजित एक समारोह के दौरान पुस्तक का विमोचन किया गया। 'अमित शाह आरू आगामी बीजेपी' शीर्षक से प्रकाशित जीवनी का अनुवाद असमिया में मूल अंग्रेजी 'अमित शाह एंड मार्च आफ बीजेपी' से किया गया था। पुस्तक के विमोचन अवसर पर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने नेडा के संयोजक डॉ हिमंत विश्वशर्मा, केंद्रीय डोनर मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, भाजपा के असम प्रभारी बैजयंत जय पांडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया, प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, पुस्तक के मुख्य लेखक अनिर्बान गांगुली और शिवानंद द्विवेदी आदि लोग उपस्थित थे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा, "मेरे निजी अनुभवों में, अमित शाह के साथ बातचीत में वह उन सबसे अच्छे व्यक्तियों में से एक हैं, जिनसे मैं राजनीति में मिला हूं।" साथ ही उन्होंने कहाकि यह समान रूप से प्रभावशाली है कि जिस तरह से डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने राजनीति के लिए अपने आपको समर्पित किया है। वे सातों दिन चौबीस घंटे के आधार पर अपना कार्य समर्पित करना जारी रखे हैं। ऐसे में किसी भी अतिरिक्त समय के बिना लेखन का कार्य करना सही अर्थों में अविश्वनीय है। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अपने संबोधन में देश के लिए अमित शाह के योगदान की सराहना की। उन्होंने पुस्तक के अनुवाद के लिए मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा का भी स्वागत किया। डॉ विश्वशर्मा ने कहा कि 'अमित शाह आरू आगामी बीजेपी' पुस्तक देश और असम की सभ्यता और संस्कृति पर आधारित है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in