devendra-fadnavis-will-address-bjp-rally-in-nalbari
devendra-fadnavis-will-address-bjp-rally-in-nalbari

नलबारी में भाजपा रैली को संबोधित करेंगे देवेंद्र फड़नवीस

नलबारी (असम), 16 मार्च (हि.स.)। नलबारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार जयंत मल्ल बरुवा के समर्थन में मंगलवार को आयोजित रैली को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस संबोधित करेंगे। नई दिल्ली से वे गुवाहाटी पहुंचने के बाद नलबारी के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हो गये हैं। रैली को संबोधित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री फड़नवीस गुवाहाटी पहुंचेंगे। जहां पर वे मीडिया को संबोधित करने के बाद दिल्ली रवाना होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in