development-of-minority-society-under-bjp-rule-mukhtar-hussain-khan
development-of-minority-society-under-bjp-rule-mukhtar-hussain-khan

भाजपा शासन में अल्पसंख्यक समाज का हुआ विकास : मुख्तार हुसैन खान

-प्रदेश भाजपा ने पांच अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को दिया है पार्टी का टिकट गुवाहाटी, 16 मार्च (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुख्तार हुसैन खान ने मंगलवार को कहा कि भारती जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्वाधीन केंद्र सरकार के 07 वर्षीय कार्यकाल और असम के सरकार के 05 वर्षों के कार्यकाल में अल्पसंख्यक समाज के विकास लिए सर्वव्यापी और सभी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया गया है। असम के अल्पसंख्यक इलाकों के जनता के चेहरे पर खुशी की झलक साफ तौर पर देखी जा रही है। ये बातें मुख्तार हुसैन ने मंगलवार को असम प्रदेश भाजपा के खानापारा स्थित चुनाव संवाद कोष के कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आजादी के 70 वर्षों के बाद भी कांग्रेस शासनकाल में अल्पसंख्यक समाज को विभिन्न अलगाववादी शक्तियों के हाथों में पड़कर अशांत और उपेक्षा का जीवन बीतना पड़ रहा था। दूसरी ओर भाजपा सरकार के शासन के दौरान पिछले समय में समूचे भारत में अल्पसंख्यक समाज में शांति का वातावरण उत्पन्न हुआ है। विकास के रास्ते पर समाज आगे बढ़ने में सफल हुआ है। उन्होंने कहाकि अल्पसंख्यक प्रभावित इलाकों के युवक-युवती, शिक्षक, जनता, किसान, श्रमिक और महिला समेत सभी स्तर के लोगों भाजपा के प्रति व्यापक प्रेम बढ़ा है। अल्पसंख्यक बहुल विधानसभा क्षेत्रों के शिक्षित युवक-युवती तथा समाज के अग्रणी व्यक्तियों के बीच से कुल 10 व्यक्ति भाजपा गठबंधन में टिकट पाने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन में शामिल अगप ने भी कई अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को टिकट प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की बाघबर विस क्षेत्र से हसीना खातून, दक्षिण सालमारा से आसाद्दुल इस्लाम, पश्चिम बिलासीपारा से डॉ अबुबर सिद्दीकी, जलेश्वर से उस्मान गनी, जनिया से साइदुल इस्लाम को अपना उम्मीदवार बनाया है। पांचों उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से टिकट प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी स्वप्नील बरुवा, प्रदेश सचिव दिप्लुरंजन शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुख्तार हुसैन खान ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। उपाध्यक्ष बरुवा ने कहा कि भाजपा के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के कारण ही आज असम का अल्पसंख्यक समाज आकर्षित हुआ है। इस बार के चुनाव में अल्पसंख्यक इलाकों में भी भाजपा का काफी बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संवाद कोष के संयोजक देवान ध्रुवज्योति मरल, चुनाव संवाद कोष के संयोजक डॉ देवजीत महंत आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in