dead-body-recovered-from-digaru-river
dead-body-recovered-from-digaru-river

दिगारू नदी से शव बरामद

गुवाहाटी, 05 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी के बाहरी इलाका असम-मेघालय सीमावर्ती सोनापुर थाना क्षेत्र के हगरापाड़ा में डिगारु नदी में सोमवार को एक व्यक्ति का शव देखा गया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। शव की पहचान नहीं हो पायी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सोनापुर पुलिस के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृत व्यक्ति लाल रंग की हॉफ स्पोर्टिंग और खाकी रंग का हॉफ पैंट पहन रखा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के आसपास बतायी गयी है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर शव की शिनाख्त करने में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in