dead-body-of-a-man-found-floating-in-a-bill
dead-body-of-a-man-found-floating-in-a-bill

बिल में तैरते मिला एक व्यक्ति का शव

बिश्वनाथ (असम), 08 अप्रैल (हि.स.)। बिश्वनाथ जिलांतर्गत गोहपुर के हेलेम स्थित ब्रह्मपुत्र गमिरी बिल (झील) से गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शिव तांती (55) के रूप में हुई है। गमिरी बिल में बुधवार को मछली पकड़ने के दौरान यह शख्स लापता हो गया था। इस शख्स का शव गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बिल में तैरते हुआ पाया। जानकारी के अनुसार मृतक शिव तांती मूल रूप से बरगांग के जिंजिया का रहने वाला बताया गया है। शिव गमिरी के चूड़ामणि नामक व्यक्ति के घर में रह रहा था। वह इलाके में चाय बागान के मजदूर के रूप में काम कर रहा था। हेलेम पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहाली अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in