crpf-distributed-sports-material-under-civic-action-program
crpf-distributed-sports-material-under-civic-action-program

सीआरपीएफ ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत वितरित की खेल सामग्री

कोकराझार (असम), 26 मार्च (हि.स.)। सिविक एक्शन कार्यक्रम 2020-21 के तहत कोकराझार जिले के ग्राम खुकुची - ब्रजखाल, शक्ति आश्रम के श्रीमंत स्वामी योगानंदगिरी हाई स्कूल को सीआरपीएफ की 129वीं बटालियन ने खेल-कूद सामग्री प्रदान की। सीआरपीएफ की 129वीं बटालियन के कमांडेंट गुलाब सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीआरपीएफ के मीडिया विभाग ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कमांडेंट सिंह ने स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, बच्चे राष्ट्र के भविष्य है। एक छात्र के लिए पढ़ाई जितना महत्त्वपूर्ण है, खेल भी उतना ही आवश्यक है। खेल की महत्ता को बताते हुए उन्होंने कहा कि खेल से शरीर एवं मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। यदि शरीर स्वस्थ्य रहेगा तो पढ़ाई भी अच्छी होगी। उन्होंने कहा, आज खेल के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्टीय खेल - स्पर्धाओं में भारतीय पुरुष एवं महिला खिलाड़ी पदक जीत रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेल के बल पर सरकारी एवं निजी क्षेत्र में नौकरी की भी व्यवस्था है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। सिंह ने बच्चों से स्कूल, घर, गांव, जिले को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जल की महत्ता व जल संरक्षण की सीख देते हुए एक जिम्मेवार एवं देश भक्त नागरिक बनने का आह्वान किया। इस मौके पर सीआरपीएफ के अधिकारी शिव कुमार झा, प्रधानाध्यापिका रेनु बाला रॉय, शिक्षक एवं स्कूल के बच्चे भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in