congress39s-election-campaign-39assam-bachao-ahak39-continues
congress39s-election-campaign-39assam-bachao-ahak39-continues

कांग्रेस का चुनावी अभियान 'असम बचाओ आहक' जारी

नगांव (असम), 19 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। प्रदेश कांग्रेस 'असम बचाओ आहक' बस यात्रा अभियान के तहत आम लोगों तक पहुंचने की कोशिश लगातार कर रही है। शुक्रवार को नगांव जिलांतर्गत सामागुड़ी के विधायक रकीबुल हुसैन के नेतृत्व में असम बचाओ आहक बस यात्रा अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान कई साहित्यिक, शिक्षकों ने नागरिकता संशोधन कानून (सीए) का विरोध किया। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सीएए को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। पहले भी कांग्रेस इसको लेकर आवाज बुलंद की, लेकिन उसे कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस बार कांग्रेस बस यात्रा के साथ ही सीएए को लेकर राज्यभर में सीएए लिखे हुए 50 लाख असमिया गमछा एकत्र करने का अभियान शुरू किया है। रकीबुल हुसैन ने असमिया गमछा पर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिस पर जाने-माने कवि डॉ पराग सैकिया और विशिष्ट शिक्षाविद मुकुल सैकिया ने हस्ताक्षर किया। हस्ताक्षर के बाद दोनों ने सीएए का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि हम किसी भी हालात में इस कानून के पक्ष में नहीं हैं। वहीं नगर कॉलेज चौक के समीप काफी बड़े असमिया गमछा लगाकर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए लोगों ने हस्ताक्षर किया। इस कार्यक्रम में छात्रों के अलावा आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस अभियान के दौरान रकीबुल हुसैन के अलावा नगांव जिला कांग्रेस के अध्यक्ष तपन कुमार शर्मा भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in