असम
असम में कांग्रेस की ही बनेगी सरकार- रकीबुल हुसैन
नगांव (असम), 23 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सामागुड़ी के विधायक तथा पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन बीती रात को चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि असम में इस बार खेल होगा और कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन रूपाहीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जुरिया के कलनीजलाह में कांग्रेसी उम्मीदवार नुरुल हुदा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार राज्य के चुनाव में खेल होगा और कांग्रेस महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद