congress-save-campaign-continues-in-view-of-elections
congress-save-campaign-continues-in-view-of-elections

कांग्रेस का विस चुनावों के मद्देनजर असम बचाओ अभियान जारी

नलबाड़ी (असम), 16 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस असम बचाओ अभियान के तहत आम मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मंगलवार को असम बचाओ अभियान के तहत बरखेत्री विधानसभा क्षेत्र के बर्नीबारी से लेकर डिरुआ, कोकानकुची, बरतला, जायसागर, मुकालमुवा, कंधीबाड़ी, दागापाड़ा इलाके में कांग्रेस की ओर से चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद गौरव गोगोई और पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि आम जनता भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेहद परेशान है। उन्होंने राज्यवासियों से कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर राज्यवासिसयों को उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान सांसद गौरव गोगोई, विधायक रकीबुल हुसैन बरखेत्री विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता दिगंत बर्मन, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनवर अहमद, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के सचिव खैरुल हक चौधरी, बरखेत्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मजीद खान समेत काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in